एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 26,169 नए मामले, 306 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के अस्पतालों में मेडिकल ऑक्सीजन की कमी के बीच राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 26,169 नए मामले सामने आए जबकि 306 मरीजों की मौत हो गई। दिल्ली में संक्रमण की दर 36.24 फीसदी रही जोकि पिछले साल महामारी की शुरुआत के बाद से सर्वाधिक है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

देश की खबरें | दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 26,169 नए मामले, 306 मरीजों की मौत

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल दिल्ली के अस्पतालों में मेडिकल ऑक्सीजन की कमी के बीच राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 26,169 नए मामले सामने आए जबकि 306 मरीजों की मौत हो गई। दिल्ली में संक्रमण की दर 36.24 फीसदी रही जोकि पिछले साल महामारी की शुरुआत के बाद से सर्वाधिक है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

दिल्ली में पिछले 10 दिनों में इस घातक वायरस के चलते 1,750 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

शहर में बुधवार को 24,638, मंगलवार को 28,395 जबकि सोमवार को 23,686 नए मामले सामने आए थे।

दिल्ली में बृहस्पतिवार को सामने आए संक्रमण के नए मामलों के साथ ही शहर में अब तक कुल 9,56,348 लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं जबकि मृतक संख्या बढ़कर 13,193 तक पहुंच गई है।

बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में बुधवार को 72,208 नमूनों की जांच की गई।

इसके मुताबिक, दिल्ली में अब तक 8.51 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 91,618 मरीज उपचाराधीन हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2021 11:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).