जरुरी जानकारी | पिछले वित्त वर्ष में 26 प्रमुख सूचीबद्ध रियल्टी कंपनियों ने 1.62 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति बेची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत की 26 प्रमुख सूचीबद्ध रियल एस्टेट कंपनियों ने पिछले वित्त वर्ष (2024-25) में 1.62 लाख करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां बेची हैं। इनमें गोदरेज प्रॉपर्टीज लगभग 30,000 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग के साथ सबसे बड़ी कंपनी बन गई।

नयी दिल्ली, आठ जून भारत की 26 प्रमुख सूचीबद्ध रियल एस्टेट कंपनियों ने पिछले वित्त वर्ष (2024-25) में 1.62 लाख करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां बेची हैं। इनमें गोदरेज प्रॉपर्टीज लगभग 30,000 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग के साथ सबसे बड़ी कंपनी बन गई।

बाजार पूंजीकरण के मामले में सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ लिमिटेड 2024-25 के दौरान 21,000 करोड़ रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री बुकिंग के साथ दूसरे स्थान पर है। इसके बाद मैक्रोटेक डेवलपर्स (लोढ़ा ग्रुप), प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स और सिग्नेचर ग्लोबल हैं।

निवेशकों की प्रस्तुतियों और शेयर बाजार से जुटाए आंकड़ों के अनुसार, 26 प्रमुख सूचीबद्ध रियल एस्टेट कंपनियों ने पिछले वित्त वर्ष में 20 प्रतशत से अधिक वृद्धि के साथ 1,61,722 करोड़ रुपये की संयुक्त बिक्री बुकिंग या बिक्री बुकिंग की सूचना दी।

बिक्री बुकिंग का बड़ा हिस्सा आवासीय क्षेत्र खासकर लक्जरी घरों से आया, जबकि वाणिज्यिक संपत्तियों से योगदान कम मिला।

वार्षिक बिक्री बुकिंग के मामले में, गोदरेज प्रॉपर्टीज पिछले वित्त वर्ष के दौरान 29,444 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग के साथ सबसे बड़ी सूचीबद्ध कंपनी के रूप में उभरी। वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान इसकी प्री-सेल्स 22,527 करोड़ रुपये रही।

डीएलएफ की बिक्री बुकिंग 14,778 करोड़ रुपये से बढ़कर 21,223 करोड़ रुपये हो गई, जो गुरुग्राम में इसकी अल्ट्रा लक्जरी हाउसिंग परियोजना ‘द डहलियाज’ में मजबूत बिक्री के कारण हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mouni Roy And Suraj Nambiar Divorce: मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने तलाक की खबरों पर लगाई मुहर, फैंस से की ये खास अपील

Operation Heavenly Hind: NIA का बड़ा खुलासा, ‘ऑपरेशन हेवेनली हिंद’ के जरिए भारत में अराजकता फैलाने की थी साजिश, दिल्ली समेत कई इलाकों में धमाकों की थी तैयारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड