देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 2523 नए मामले, 37 लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,523 नए मामले सामने आए।
भोपाल, 21 सितंबर मध्यप्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,523 नए मामले सामने आए।
इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 1,08,167 हो गयी है।
यह भी पढ़े | राज्यसभा से निलंबित सांसदों का धरना जारी: 21 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 37 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 2,007 हो गयी है।
मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में छह, भोपाल में पांच, जबलपुर एवं सागर में तीन-तीन, खरगोन, उज्जैन, रीवा एवं नरसिंहपुर में दो-दो और ग्वालियर, धार, रतलाम, बड़वानी, बैतूल, शहडोल, दमोह, कटनी, अनूपपुर, सिंगरौली, पन्ना एवं आगर-मालवा में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’
यह भी पढ़े | Article 370: अनुच्छेद 370 निरस्त होने के बाद जम्मू-कश्मीर में सरकारी भर्ती को लेकर युवाओं में नाराजगी.
उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 505 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 363, उज्जैन में 89, सागर में 83, जबलपुर में 127 एवं ग्वालियर में 104 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में सोमवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 419 नये मामले इंदौर जिले में आये हैं, जबकि भोपाल में 248, ग्वालियर में 220, जबलपुर में 251 एवं नरसिंहपुर में 98 नये मामले आये।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 1,08,167 संक्रमितों में से अब तक 83,618 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 22,542 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
उन्होंने कहा कि सोमवार को 2244 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 8,400 निषिद्ध क्षेत्र हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2020 09:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

