देश की खबरें | तेलंगाना में कोविड-19 के 252 नए मामले सामने आए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में रविवार को कोविड-19 के 252 नए मामले सामने आए, जिससे यहां अब तक संक्रमित हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 8,31,874 हो गई। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।
हैदराबाद, 21 अगस्त तेलंगाना में रविवार को कोविड-19 के 252 नए मामले सामने आए, जिससे यहां अब तक संक्रमित हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 8,31,874 हो गई। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।
बुलेटिन के अनुसार, हैदराबाद जिले में सबसे अधिक 143 मामले सामने आए।
बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 291 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। राज्य में अब तक कुल 8,25,091 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
तेलंगाना में ठीक होने की दर 99.18 प्रतिशत दर्ज की गयी।
बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले एक दिन में किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की संख्या 4,111 पर स्थिर रही।
राज्य में इस समय कोविड-19 के 2,672 उपचाराधीन मरीज मौजूद हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2022 09:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

