एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,515 नए मामले, छह रोगियों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,515 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 80,29,910 हो गई, जबकि छह और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 1,48,051 पर पहुंच गई है।

देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,515 नए मामले, छह रोगियों की मौत

मुंबई, 22 जुलाई महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,515 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 80,29,910 हो गई, जबकि छह और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 1,48,051 पर पहुंच गई है।

उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार की तुलना में शुक्रवार को अधिक मामले सामने आए हैं। बृहस्पतिवार को 2,289 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। मृतकों की संख्या समान रही।

अधिकारी ने कहा कि बीते 24 घंटे में 2,449 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 78,67,280 हो गई है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 14,579 रह गई है।

इस बीच, मुंबई में शुक्रवार को संक्रमण के 299 मामले सामने आए और एक रोगी की मौत हुई। शहर में संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या बढ़कर 11,22,408 हो गई है जबकि 16,637 लोगों की मौत हो चुकी है। नगर पालिका के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बृह्नमुंबई नगरपालिका के एक अधिकारी ने बताया लगातार सात दिन से संक्रमण के 300 से कम मामले सामने आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 364 और लोग संक्रमण से उबरे हैं, जिसके बाद ठीक हो चुके लोगों की संख्या 11,00,900 हो गई है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,871 है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2022 07:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).