एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुंबई में लोकल ट्रेन में 25 वर्षीय योग शिक्षिका से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में खचाखच भरी उपनगरीय ट्रेन में योग शिक्षिका से छेड़छाड़ के आरोप में 28 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मुंबई में लोकल ट्रेन में 25 वर्षीय योग शिक्षिका से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

मुंबई, 10 अप्रैल मुंबई में खचाखच भरी उपनगरीय ट्रेन में योग शिक्षिका से छेड़छाड़ के आरोप में 28 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि घटना मंगलवार रात करीब आठ बजे हुई जब महिला अपने पुरुष मित्र के साथ बांद्रा से गोरेगांव के बीच यात्रा कर रही थी।

शिकायतकर्ता और उसका दोस्त बांद्रा स्टेशन पर एक लोकल ट्रेन के जनरल डिब्बे में चढ़ गए।

अधिकारी ने बताया कि जैसे ही ट्रेन चलने लगी, भीड़ का फायदा उठाते हुए आरोपी प्रवण विश्वकर्मा ने महिला को कथित तौर पर गलत तरीके से छुआ।

अधिकारी ने कहा कि महिला चिल्लाई और अपने पुरुष मित्र को आरोपी के आचरण के बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि सह यात्रियों ने जोगेश्वरी के निवासी विश्वकर्मा की पिटाई की और उसे रेलवे पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

अधिकारी ने कहा कि विश्वकर्मा को अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे जमानत दे दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2024 04:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).