ताजा खबरें | 2020 के बाद से अनाथ, परित्यक्त बच्चों की संख्या में 25 प्रतिशत की वृद्धि : सरकार
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. केंद्र ने बच्चों को गोद लेने से संबंधित पोर्टल ‘केयरिंग्स’’ में पिछले तीन वर्ष के दौरान अनाथ, परित्यक्त और सौंपे गये बच्चों की संख्या में 25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।
नयी दिल्ली, 26 जुलाई केंद्र ने बच्चों को गोद लेने से संबंधित पोर्टल ‘केयरिंग्स’’ में पिछले तीन वर्ष के दौरान अनाथ, परित्यक्त और सौंपे गये बच्चों की संख्या में 25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।
महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 2020-21 में ऐसे बच्चों की संख्या 4,521; वर्ष 2021-22 में 5,106 और वर्ष 2022-23 में बढ़कर 5,663 हो गयी।
सरकार के अनुसार बच्चे को गोद लिये जाने से संबंधित सूचना एवं मार्गदर्शन प्रणाली या ‘केयरिंग्स’ एक आनलाइन पोर्टल है जिसे गोद लेने की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने एवं विलंब को दूर करने के मकसद से तैयार किया गया था।
स्मृति ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि देश में 3,443 बच्चों को पिछले एक साल में गोद लिया गया है।
उन्होंने एक अन्य प्रश्न के उत्तर में कहा कि सरकार द्वारा 2021 में शुरू किए गए ऐप मासी (बाधारहित जांच के लिए निगरानी ऐप) के जरिए बाल कल्याण गृहों की करीब 4,268 बार जांच हो चुकी है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह पोर्टल जनवरी 2021 में शुरू हुआ था और पहली जांच चेन्नई में की गयी थी। बाद में कोविड-19 संबंधी प्रतिबंधों के कारण जांच नहीं की जा सकी किंतु प्रतिबंध हटने के बाद यह प्रक्रिया फिर शुरू की गयी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)