देश की खबरें | मिजोरम में कोविड-19 के 25 नये मामले; संक्रमितों की संख्या 648 पहुंची
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

आइजोल, 12 अगस्त मिजोरम में बुधवार को पांच बीएसएफ कर्मियों सहित 25 और लोगों को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया, जिससे इस पूर्वोत्तर राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 648 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आइजोल और कोलासिब जिलों में संक्रमण के 10-10 मामले सामने आए, जबकि लुंगलेई में पांच नये मामले सामने आए।

यह भी पढ़े | कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी के निधन पर कांग्रेस की तरफ से जताया गया दुःख : 12 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने बताया कि आइजोल में संक्रमित पाए गए नए रोगियों में तीन और सात साल की उम्र के दो बच्चे शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि कोलासिब जिले में संक्रमित पाए गए सभी नये लोग वे ट्रक चालक हैं, जो पड़ोसी राज्य असम से आए थे।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh woman Carried On Cot to Hospital: खाट पर सिस्टम, सड़क न होने के कारण बीमार मां को खाट पर लेकर अस्पताल निकले बेटे, देखें वीडियो.

अधिकारी ने बताया कि लुंगलेई जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के पांच कर्मियों को पृथक-वास में रखा गया है।

उन्होंने बताया कि संक्रमण के इन नये मामलों के साथ राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 318 पहुंच गई है, जबकि 330 लोग अब तक इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

इस बीच, मिजोरम सरकार ने यात्रियों, ट्रक चालकों और उनके सहायकों के लिए राज्य में प्रवेश करने के लिए रैपिड एंटीजन जांच कराना अनिवार्य कर दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)