देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में कोविड 19 के 249 नए मामले, छह मरीजों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 249 नए मरीजों पुष्टि हुई और छह संक्रमितों की मौत हो गई।
श्रीनगर, 26 दिसंबर जम्मू-कश्मीर में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 249 नए मरीजों पुष्टि हुई और छह संक्रमितों की मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के कुल मामले 1,19,877 हो गए हैं और 1867 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि नए मामलों में 123 कश्मीर से और 126 जम्मू संभाग से आए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि जम्मू जिले में सबसे ज्यादा 96 मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके बाद श्रीनगर जिले में 49 मामले आए हैं।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 3,288 रह गई है। प्रदेश में अबतक 1,14,722 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं।
वहीं कश्मीर में दो जबकि जम्मू में चार संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2020 08:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

