देश की खबरें | गुजरात में कोरोना वायरस के 249 नए मामले आए, 280 लोग ठीक हुए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में सोमवार को कोरोना वायरस के 249 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,65,493 हो गए, जबकि दिन में इलाज के बाद 280 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्य में ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,59,384 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
अहमदाबाद, 15 फरवरी गुजरात में सोमवार को कोरोना वायरस के 249 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,65,493 हो गए, जबकि दिन में इलाज के बाद 280 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्य में ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,59,384 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
विभाग ने बताया कि राज्य में सोमवार को संक्रमण से कोई नई मृत्यु नहीं हुई, जिससे मरने वालों की संख्या 4,401 पर बनी रही।
विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा कि गुजरात में मरीजों के ठीक होने की दर 97.70 प्रतिशत तक पहुंच गई है। राज्य में अब 1,708 मरीजों का इलाज चल रहा है।
सोमवार को गुजरात के 337 केंद्रों पर 5,057 स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को कोविड-19 टीके लगाए गए। 16 जनवरी से अब तक राज्य में 7,96,659 टीके लगाए जा चुके हैं।
केंद्र शासित प्रदेश दमन, दीव और दादरा एवं नागर हवेली में उपचाराधीन मरीजों की संख्या दो बनी हुई है क्योंकि सोमवार को कोई नया मामला सामने नहीं आया।
अधिकारियों ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में अब तक सामने आए 3,372 मामलों में से 3,368 मरीज ठीक हो गए हैं जबकि दो व्यक्तियों की मौत हो गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2021 09:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

