एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कर्नाटक में कोविड-19 के 245 नए मामले, तीन मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में शनिवार को कोविड-19 के 245 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29,91,614 हो गयी, जबकि तीन और रोगियों की मौत होने से मृतकों की तादाद 38,143 पर पहुंच गयी।

देश की खबरें | कर्नाटक में कोविड-19 के 245 नए मामले, तीन मरीजों की मौत

बेंगलुरू, 13 नवंबर कर्नाटक में शनिवार को कोविड-19 के 245 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29,91,614 हो गयी, जबकि तीन और रोगियों की मौत होने से मृतकों की तादाद 38,143 पर पहुंच गयी।

कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक, कर्नाटक में बीते 24 घंटे के दौरान 251 रोगी संक्रमण मुक्त हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 29,45,415 हो गयी।

कर्नाटक में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 8,027 है। बेंगलुरू शहरी क्षेत्र में सर्वाधिक 154 नए मामले सामने आए और तीन रोगियों की मौत हुई। कर्नाटक में अब तक 6.80 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी हैं, जिसमें से 1,17,590 लोगों ने शनिवार को टीका लगवाया।

कर्नाटक में बीते 24 घंटे के दौरान 1,01,119 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी। अब तक कुल 5.20 करोड़ नमूनों की जांच की गई है।

राज्य के 11 जिलों में बीते 24 घंटे के दौरान संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया।

कर्नाटक में संक्रमण की दर 0.24 प्रतिशत जबकि कोविड-19 के कारण मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत बनी हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 13, 2021 08:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).