एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 2437 नए मामले, 64 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में शनिवार को कोविड-19 के 2437 नए मामले आए तथा 64 और लोगों की मौत हो गयी।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 2437 नए मामले, 64 मरीजों की मौत
Corona

रायपुर, 29 मई छत्तीसगढ़ में शनिवार को कोविड-19 के 2437 नए मामले आए तथा 64 और लोगों की मौत हो गयी।

पिछले 24 घंटों के दौरान आए नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमित हुए लोगों की संख्या 9,67,645 हो गई है। वहीं, 64 मरीजों की मौत हो जाने से अब तक 12,979 लोगों की मौत हुई है।

राज्य में शनिवार को 576 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 5365 लोगों ने पृथक-वास का समय पूरा किया है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रायपुर जिले से 61, दुर्ग से 58, राजनांदगांव से 30, बालोद से 58, बेमेतरा से 24, कबीरधाम से 26 मामले आए। धमतरी से 66, बलौदाबाजार से 117, महासमुंद से 86, गरियाबंद से 38, बिलासपुर से 74 मामले आए।

वहीं, रायगढ़ से 154, कोरबा से 130, जांजगीर चांपा से 162, मुंगेली से 62, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 43, सरगुजा से 175, कोरिया से 125, सूरजपुर से 232, बलरामपुर से 127 मामले आए हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 9,11,752 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं जबकि 42,914 मरीज उपचाराधीन हैं।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,55,700 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3095 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2021 10:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).