एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | देश में एक दिन में कोविड-19 के 24,248 नए मामले, कुल मामले सात लाख के पास पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में कोविड-19 के 24,248 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले सोमवार को सात लाख के पास पहुंच गए। वहीं 425 और संक्रमित लोगों की मौत के बाद देश में इससे मरने वालों की संख्या 19,693 हो गई।

देश की खबरें | देश में एक दिन में कोविड-19 के 24,248 नए मामले, कुल मामले सात लाख के पास पहुंचे

नयी दिल्ली, छह जुलाई देश में कोविड-19 के 24,248 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले सोमवार को सात लाख के पास पहुंच गए। वहीं 425 और संक्रमित लोगों की मौत के बाद देश में इससे मरने वालों की संख्या 19,693 हो गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार आज लगातार चौथा दिन है जब देश में कोरोना संक्रमण के 20,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।

यह भी पढ़े | कानपुर में सुबह बारिश हुई : 6 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

वैश्विक महामारी से सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में भारत रविवार को रूस को पीछे छोड़ तीसरे स्थान पर पहुंच गया। इस सूची में अमेरिका पहले और ब्राजील दूसरे स्थान पर है।

मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह अद्यतन आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 के एक दिन में 24,248 नए मामले सामने आने के बाद भारत में संक्रमण के मामले बढ़कर 6,97,413 हो गए।

यह भी पढ़े | Monsoon Updates 2020: मुंबई में भारी बारिश का अनुमान, दोपहर में होगी हाई टाइड.

आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक कोविड-19 के 4,24,432 मरीज ठीक हो चुके हैं और एक मरीज देश ये बाहर चला गया है। वहीं देश में 2,53,287 लोगों का इलाज जारी है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘ अभी मरीजों के ठीक होने की दर 60.85 प्रतिशत है।’’

कुल पुष्ट मामलों में भारत में संक्रमित पाए गए विदेशी नागरिक भी शामिल है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार पांच जुलाई तक कुल 99,69,66 लोगों की कोविड-19 की जांच की गई है, जिनमें से 1,80,596 लोगों की जांच रविवार को ही की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2020 10:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).