एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पंजाब के होशियारपुर में 24 वर्षीय युवक की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के होशियारपुर में कुछ लोगों द्वारा किए गए हमले में घायल 24 वर्षीय एक दुकानदार की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पंजाब के होशियारपुर में 24 वर्षीय युवक की हत्या

होशियारपुर (पंजाब), 24 दिसंबर पंजाब के होशियारपुर में कुछ लोगों द्वारा किए गए हमले में घायल 24 वर्षीय एक दुकानदार की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इन लोगों ने युवक पर धारदार हथियारों से हमला किया था।

उन्होंने बताया कि घटना सोमवार को सुबह करीब 10 बजे गढ़दीवाला बस स्टॉप के निकट हुई।

मिर्जापुर गांव का निवासी अविनाश गढ़दीवाला में एक ‘गिफ्ट शॉप’ चलाता था। वह अपने दोस्त गगनदीप सिंह के साथ था, तभी दो कारों में सवार होकर कम से कम 10 लोग आए और उस पर हमला कर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि घटना में दोनों घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों को इलाज के लिए दसूया के सिविल अस्पताल ले जाया गया लेकिन अविनाश को मृत लाया घोषित कर दिया गया, जबकि सिंह का इलाज किया गया।

पुलिस ने बताया कि संबंधित घटना में हमलावरों द्वारा इस्तेमाल की गई एक कार गोंदपुर गांव के पास दुर्घटना का शिकार हो गई। पुलिस ने बताया कि कार में सवार पांच लोग घायल हो गए जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर गुसाहिब सिंह ने बताया कि गढ़दीवाला थाने में कानून की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों में गोंदपुर निवासी नवजोत सिंह उर्फ ​​हैप्पी, बथलान निवासी ऋषि, डडियाना खुर्द निवासी नवजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह और गौरव के अलावा चार-पांच उनके साथी शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि हमला आरोपियों और मृतक के बीच पुरानी दुश्मनी का नतीजा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2024 01:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).