एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान में 24 आरएएस के तबादले, कई मंत्रियों को मिले विशिष्ट सहायक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान सरकार ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के 24 अधिकारियों के तबादले शुक्रवार को किए जिसके तहत अनेक मंत्रियों के विशिष्ट सहायक लगाए गए हैं, साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय में भी कई अधिकारियों को नियुक्ति दी गई है।

देश की खबरें | राजस्थान में 24 आरएएस के तबादले, कई मंत्रियों को मिले विशिष्ट सहायक

जयपुर, नौ फरवरी राजस्थान सरकार ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के 24 अधिकारियों के तबादले शुक्रवार को किए जिसके तहत अनेक मंत्रियों के विशिष्ट सहायक लगाए गए हैं, साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय में भी कई अधिकारियों को नियुक्ति दी गई है।

कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार आरएएस अंजू राजपाल एवं ओमप्रकाश बुनकर को संयुक्त सचिव (मुख्यमंत्री), जयप्रकाश नारायण व हेमेंद्र नागर को उपसचिव (मुख्यमंत्री) पद पर लगाया गया है।

इसके अनुसार, इसी तरह आरएएस रामरतन सौंकरिया व राजकुमार सिंह को विशेषाधिकारी (मुख्यमंत्री) पद पर तैनात किया गया है, ये सभी पद रिक्त थे।

आरएएस ललित कुमार को संयुक्त सचिव (मुख्यमंत्री) पद से हटाकर राजस्थान बीज निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

इन तबादलों में कई मंत्रियों के विशिष्ठ सहायक नियुक्ति किए गए हैं। इनमें आरएएस जय नारायण मीणा को स्कूल शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का विशिष्ठ सहायक, राजपाल सिंह को उद्योग राज्यमंत्री के के बिश्नोई का विशिष्ठ सहायक, ओमप्रकाश को गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम का विशिष्ठ सहायक लगाया गया है।

इसी तरह कई अन्य मंत्रियों के भी विशिष्ठ सहायक व निजी सचिव लगाए गए हैं।

पृथ्वी कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2024 09:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).