देश की खबरें | पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 24 नए मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 24 नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 38,934 हो गई ।
पुडुचेरी, 27 जनवरी पुडुचेरी में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 24 नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 38,934 हो गई ।
पिछले 24 घंटे में 1,979 नमूनों की जांच की गई जिसमें संक्रमण के नए मामलों की पुष्टि हुई।
वहीं सूरामंगलम गांव में एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 646 हो गई है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के एस मोहन कुमार ने एक विज्ञप्ति में कहा कि पुडुचेरी में 21 और माहे में तीन मामले सामने आए।
उन्होंने कहा कि कराईकल और यनम में संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया।
उन्होंने कहा कि पिछले चौबीस घंटे में कोविड-19 के 36 मरीज ठीक हो गए।
अब तक 38,006 मरीज ठीक हो चुके हैं और वर्तमान में 282 मरीज उपचाराधीन हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2021 01:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

