देश की खबरें | सब्यसाची के मंगलसूत्र के ‘आपत्तिजनक’ विज्ञापन को हटाने के लिए 24 घंटे का ‘अल्टीमेटम’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने फैशन एवं आभूषण डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी को मंगलसूत्र के ‘आपत्तिजनक एवं अश्लील’ विज्ञापन को हटाने के लिए रविवार को 24 घंटे का ‘अल्टीमेटम’ दिया और चेतावनी दी कि अगर वह इसे 24 घंटे में नहीं हटाएंगे तो उनके खिलाफ मामला दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भोपाल, 31 अक्टूबर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने फैशन एवं आभूषण डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी को मंगलसूत्र के ‘आपत्तिजनक एवं अश्लील’ विज्ञापन को हटाने के लिए रविवार को 24 घंटे का ‘अल्टीमेटम’ दिया और चेतावनी दी कि अगर वह इसे 24 घंटे में नहीं हटाएंगे तो उनके खिलाफ मामला दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मिश्रा ने इससे पहले डाबर इंडिया लिमिटेड के उत्पाद फेम क्रीम ब्लीच के विज्ञापन में एक समलैंगिक महिला जोड़े को करवा चौथ मनाते हुए और एक-दूसरे को छलनी से देखते हुए दिखाये जाने को भी आपत्तिजनक बताया था। मंत्री ने कंपनी पर कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया था, जिसके बाद डाबर ने पिछले सप्ताह उक्त विज्ञापन वापस ले लिया था।

सब्यसाची के मंगलसूत्र विज्ञापन में गहरे गले की पोशाक एवं मंगलसूत्र पहने एक महिला को एक व्यक्ति के साथ अंतरंग स्थिति में दिखाया गया है। डिजाइनर द्वारा इस तस्वीर को साझा किये जाने के बाद विवाद उत्पन्न हो गया था और सोशल मीडिया के उपयोगकर्ताओं ने इसे असभ्य एवं हिन्दू संस्कृति के खिलाफ बताया था।

मिश्रा ने प्रदेश के दतिया में मीडिया से कहा, ‘‘मैंने फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी का मंगलसूत्र का विज्ञापन देखा। बेहद आपत्तिजनक है। मन आहत भी हुआ है। आभूषणों में सर्वाधिक महत्व का आभूषण मंगलसूत्र होता है। हम मानते हैं कि मंगलसूत्र का पीला हिस्सा माता पार्वती का प्रतीक है और काला हिस्सा भगवान शिव जी का, इसकी कृपा से महिला और उसके पति की रक्षा होती है। मां पार्वती की कृपा से दाम्पत्य जीवन सुखमय होता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं पहले भी चेतावनी दे चुका हूं और ये जो डिजाइनर हैं, सब्यसाची मुखर्जी, इनको व्यक्तिगत रूप से मैं चेतावनी दे रहा हूं और 24 घंटे का अल्टीमेटम भी दे रहा हूं। अगर 24 घंटे में उन्होंने यह आपत्तिजनक एवं अश्लील विज्ञापन नहीं हटाया तो उनके खिलाफ मामला दर्ज होगा। कानूनी कार्रवाई होगी।’’

मंत्री की चेतावनी पर डिजाइनर की ओर से अब तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\