देश की खबरें | हरियाणा के तीन जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवा पर 24 घंटे के लिए रोक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के तीन जिलों सोनीपत, झज्जर और पलवल में बुधवार शाम पांच बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवा रोक दी गयी है। दिल्ली में किसानों के हिंसक प्रदर्शन के बाद हरियाणा सरकार ने मंगलवार शाम इसकी घोषणा की।

चंडीगढ़, 26 जनवरी हरियाणा के तीन जिलों सोनीपत, झज्जर और पलवल में बुधवार शाम पांच बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवा रोक दी गयी है। दिल्ली में किसानों के हिंसक प्रदर्शन के बाद हरियाणा सरकार ने मंगलवार शाम इसकी घोषणा की।

हरियाणा के गृह सचिव राजीव अरोड़ा ने कहा कि वाट्सऐप, फेसबुक, ट्विटर जैसे सोशल मीडिया मंचों के जरिए अफवाहें ना फैलायी जाएं, इसलिए इंटरनेट सेवा रोक दी गयी है। इन जिलों में शांति और लोक-व्यवस्था की किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए यह आदेश जारी किया गया है।

उन्होंने कहा कि आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और 27 जनवरी में शाम पांच बजे तक यह लागू रहेगा।

उन्होंने कहा कि सोनीपत, पलवल और झज्जर जिलों में इस आदेश के दायरे में कॉल की सुविधा को छोड़कर इंटरनेट सेवा (2जी, 3जी, 4 जी, सीडीएमए, जीपीआरएस), एसएमएस सेवा (बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) और मोबाइल नेटवर्क के जरिए प्रदान की जाने वाली डोंगल सेवा पर रोक रहेगी।

उन्होंने हरियाणा में बीएसएनएल के प्रमुख समेत सभी दूरसंचार प्रदाता कंपनियों से इसका पालन करने को कहा है।

आदेश में कहा, ‘‘उभरती स्थितियों के मद्देनजर यह आदेश लागू किया गया है। इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ संबंधित प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।’’

राष्ट्रीय राजधानी में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा की घटनाओं के बाद कानून और व्यवस्था की स्थिति के मद्देनजर यह फैसला किया गया। हरियाणा के ये तीनों जिले राष्ट्रीय राजधानी के बगल में ही हैं।

अरोड़ा ने कहा कि हरियाणा के एडीजीपी, सीआईडी ने राज्य के कुछ इलाकों में शांति-व्यवस्था को खतरे की आशंका को लेकर आगाह किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\