देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 237 नए मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 237 नए मामले सामने आए। इस तरह प्रदेश में अभी तक संक्रमितों हुए लोगों की संख्या 9,638 पहुंच गयी।
भोपाल, आठ जून मध्यप्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 237 नए मामले सामने आए। इस तरह प्रदेश में अभी तक संक्रमितों हुए लोगों की संख्या 9,638 पहुंच गयी।
राज्य में पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से दो लोग की मौत हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 414 हो गयी है।
यह भी पढ़े | चीन से तनाव पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, देश के मान-सम्मान पर चोट बर्दाश्त नहीं करेंगे.
यह जानकारी मध्यप्रदेश के एक अधिकारी ने दी है।
अधिकारी ने कहा, ‘‘पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर एवं सागर में एक—एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’
यह भी पढ़े | Gold Price Today: सोने में 348 रुपये और चांदी में 794 रुपये की तेजी.
उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 157 मौत इन्दौर में हुई है। उज्जैन में 64, भोपाल में 64, बुरहानपुर में 18, खंडवा में 17, खरगोन में 13, सागर में 12, जबलपुर में 10, देवास एवं मंदसौर में नौ—नौ लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’
अधिकारी ने बताया के प्रदेश में पिछले 24 घंटों में भोपाल में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 50 नये मामले आये हैं, जबकि इंदौर में 36, बुरहानपुर में 28, नीमच में 24, भिण्ड में 14, ग्वालियर में 13, उज्जैन में 12, मुरैना में नौ, रतलाम एवं राजगढ़ में आठ—आठ, खंडवा में सात, छतरपुर में पांच, खरगोन में चार, देवास, अशोकनगर एवं श्योपुर में तीन—तीन, सागर एवं छिंडवाड़ा में दो—दो, मंदसौर, रायसेन, अनूपपुर, पन्ना, शिवपुरी एवं बड़वानी में एक नया मरीज मिला है।
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के कुल 52 में से 51 जिलों के लोग अब तक कोविड—19 से संक्रमित पाये गये हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य में कुल 1,104 निषिद्ध क्षेत्र हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2020 09:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

