देश की खबरें | झारखंड में सामने आये कोरोना वायरस के 2366 नये मामले, 19 मौतें हुईं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2366 नये मामले सामने आये और 19 मरीजों की मौत हो गयी। राज्य में सोमवार को संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 141750 हो गयी जबकि मृतकों की कुल संख्या 1232 तक पहुंच गयी है।
रांची, 12 अप्रैल झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2366 नये मामले सामने आये और 19 मरीजों की मौत हो गयी। राज्य में सोमवार को संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 141750 हो गयी जबकि मृतकों की कुल संख्या 1232 तक पहुंच गयी है।
स्वास्थ्य विभाग की आज रात्रि जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है।
विभाग के अनुसार पिछले 24 घंट में 2366 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 141750 हो गयी है।
रिपोर्ट के अनुसार अबतक 125175 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 15343 मरीज उपचाररत है।
आज कुल 37028 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 2366 संक्रमित पाये गये।
पिछले 24 घंटें में रांची में 787 नये लोग कोविड-19 से संक्रमित पाये गये तथा पूर्वी सिंहभूम में 370, रामगढ़ 142 एवं कोडरमा में 125 लोग इस वायरस से संक्रमित पाये गये।
इसी प्रकार अकेले राजधानी रांची में और धनबाद में आठ-आठ, पूर्वी सिंहभूम में दो तथा लोहरदगा में भी एक मरीज ने जान गंवायी।
, इन्दु,
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2021 12:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

