एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 235 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 235 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 3,13,534 हो गई है।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 235 नए मामले

रायपुर, चार मार्च छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 235 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 3,13,534 हो गई है।

राज्य में बृहस्पतिवार को 19 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 166 लोगों ने गृह पृथक-वास की अवधि पूरी की है। राज्य में संक्रमण से और तीन लोगों की मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि आज संक्रमण के 235 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 67, दुर्ग से 30, राजनांदगांव से 16, बेमेतरा से तीन, कबीरधाम से दो, धमतरी से सात, बलौदाबाजार से 10, महासमुंद से दो, गरियाबंद से तीन, बिलासपुर से 35, रायगढ़ से 11, कोरबा से तीन, जांजगीर—चांपा से सात, मुंगेली से तीन, गौरेला पेंड्रा मरवाही से एक, सरगुजा से आठ, कोरिया से चार, सूरजपुर से एक, बलरामपुर से एक, जशपुर से 13, बस्तर से चार, दंतेवाड़ा से दो जबकि कांकेर बीजापुर से एक-एक मामले आए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 3,13,534 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 3,06,693 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 2990 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 3851 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 55872 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 807 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2021 10:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).