देश की खबरें | किश्तवाड़ में अतिक्रमण रोधी अभियान में 2,300 हेक्टेयर भूमि मुक्त कराई गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान 2,300 हेक्टेयर से अधिक सरकारी और 'कहचराई' भूमि को मुक्त कराया गया है।

जम्मू, 29 जनवरी जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान 2,300 हेक्टेयर से अधिक सरकारी और 'कहचराई' भूमि को मुक्त कराया गया है।

इस संबंध में एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि किश्तवाड़ के उपायुक्त देवांश यादव की निगरानी में सभी तहसील क्षेत्रों में अतिक्रमण रोधी अभियान जोरों से चल रहा है और अब तक 75 फीसदी प्रगति मिली है।

अधिकारी ने कहा कि सरकारी ज़मीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन ने कर्मचारियों और तंत्र को मिशन मोड पर सक्रिय कर दिया है।

उन्होंने बताया कि अब तक, कुल 64,192 कनाल में से लगभग 47,552 कनाल (2377.6 हेक्टेयर) सरकारी और ‘रोशनी’ भूमि को मुक्त कराया गया है।

अधिकारी ने कहा कि कहचराई भूमि के तहत, 384 कनाल (19.2 हेक्टेयर) से अधिक जमीन को मुक्त कराया गया है।

इस बीच, अधिकारियों ने कहा कि शनिवार को कठुआ जिले के विभिन्न हिस्सों में 35 कनाल से अधिक भूमि को मुक्त कराया गया।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान पूर्व मंत्री प्रेम सागर अज़ीज़ के कब्जे वाली तीन कनाल और छह मरला तथा कठुआ के जिला विकास परिषद के अध्यक्ष कर्नल (सेवानिवृत्त) महान सिंह के कब्जे वाली नौ कनाल तथा 15 मरला भूमि मुक्त कराई गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\