एजेंसी न्यूज

ओडिशा में कोविड-19 के 23 नए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या हुई 437

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ओडिशा में कोविड-19 के 23 नए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या हुई 437
जमात

भुवनेश्वर, 12 मई ओडिशा में मंगलवार को 23 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई जिसके बाद संक्रमण का शिकार हुए लोगों की संख्या बढ़कर 437 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि ताजा सामने आए मामलों में से बालासोर के 15, गंजम और जाजपुर जिले के तीन-तीन और पुरी और बौध का एक-एक मामला है।

इन मरीजों के सामने आने के बाद ओडिशा में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 349 हो गई है।

अभी तक 85 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं और संक्रमण के शिकार हुए तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को 4,579 नमूनों की कोरोना वायरस की जांच की थी।

उन्होंने कहा कि अभी तक ओडिशा में कुल 68,057 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

राज्य के गंजम जिले में कोविड-19 के सर्वाधिक 157 मामले सामने आए हैं।

जाजपुर में संक्रमण के 64, बालासोर में 57, खुर्दा में 50, भद्रक में 31, सुंदरगढ़ में 16 और अंगुल में 15 मामले सामने आए हैं।

मयूरभंज और केंद्रपाड़ा में नौ-नौ, पुरी में चार और कटक में तीन मामले सामने आए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2020 12:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).