एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के 23 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 3,788 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम में कोविड-19 के 23 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर शुक्रवार को 3,788 हो गए। नए मामलों में 12 सुरक्षा कर्मी भी शामिल हैं।

देश की खबरें | मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के 23 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 3,788 हुई
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

आइजोल, 27 नवम्बर मिजोरम में कोविड-19 के 23 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर शुक्रवार को 3,788 हो गए। नए मामलों में 12 सुरक्षा कर्मी भी शामिल हैं।

स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 23 में से सबसे अधिक नौ मामले लॉन्गतलाई जिले में सामने आए। इसके बाद आइजोल और चंफाई में चार-चार, लुंगलेई में तीन, कोलासिब में दो और सेरछिप में एक मामला सामने आया।

यह भी पढ़े | Mobile Number Linked To Aadhar Card: ऐसे पता करें आपके आधार से कौन सा मोबाइल नंबर है लिंक.

अधिकारी ने बताया कि 14 मामले ‘रैपिड एंटीजन’ जांच, सात ‘ट्रूनैट’ और दो ‘आरटी-पीसीआर’ जांच में सामने आए।

उन्होंने बताया कि बिहार विधानसभा चुनावों में ड्यूटी कर मिजोरम लौटे चार पुलिस कर्मी भी नए संक्रमितों में शामिल हैं।

यह भी पढ़े | ग्रीन लाइन पर ब्रिगेडियर होशियार सिंह, बहादुरगढ़ सिटी, पंडित श्री राम शर्मा सहित कई मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद- दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन: 27 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 88.49 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि राज्य में अभी 431 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है और 3,352 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। अभी तक यहां पांच लोगों की वायरस से मौत हो चुकी है।

अधिकारी ने बताया कि मिजोरम में अभी तक कुल 1,46,556 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें से 1,367 नमूनों का परीक्षण बृहस्पतिवार को किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2020 10:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).