देश की खबरें | सैफ अंडर-17 चैम्पियनशिप के लिए 23 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय अंडर-17 पुरुष टीम के कोच इशफाक अहमद ने मंगलवार को सैफ अंडर-17 चैम्पियनशिप फुटबॉल के लिए 23 सदस्यीय टीम की घोषणा की।
नयी दिल्ली, 17 सितंबर भारतीय अंडर-17 पुरुष टीम के कोच इशफाक अहमद ने मंगलवार को सैफ अंडर-17 चैम्पियनशिप फुटबॉल के लिए 23 सदस्यीय टीम की घोषणा की।
भूटान में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ग्रुप ए में 20 सितंबर को बांग्लादेश और 24 सितंबर को मालद्वीप का सामना करेगी।
टूर्नामेंट का सेमीफाइनल 28 जबकि फाइनल 30 सितंबर को खेला जायेगा।
भारतीय टीम श्रीनगर में जारी शिविर से थिंपू (भूटान) के लिए बुधवार को रवाना होगी।
भारतीय टीम:
गोलकीपर: अहिबाम सूरज सिंह, नंदन राय, रोहित।
डिफेंडर : ब्रह्मचरीमयम सुमित शर्मा, चिंगथम रेनिन सिंह, जोड्रिक अब्रांचेस, करीश सोरम, मोहम्मद कैफ, उशम तौंगम्बा सिंह, यिफरेम्बा चिंकाखम।
मिडफील्डर: अब्दुल सलहा शिरगोजरी, अहोंगशांगबाम सैमसन, बनलमकुपर रिनजाह, के. अजलान खान, लेविस जांगमिनलुन, महमद सामी, मनभाकुपर मलंगियांग, मोहम्मद अरबाश, नगमगौहौ मेट, निंगथौखोंगजाम ऋषि सिंह, विशाल यादव।
फॉरवर्ड : भरत लैरेंजम, हेमनीचुंग लुंकिम
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)