एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,281 नए मामले सामने आए, 34 और लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,281 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 88,247 तक पहुंच गयी।

देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,281 नए मामले सामने आए, 34 और लोगों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 14 सितंबर मध्य प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,281 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 88,247 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 34 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 1,762 हो गयी है।

यह भी पढ़े | ओडिया फिल्म अभिनेता अजीत दास का भुवनेश्वर के निजी अस्पताल में निधन: 13 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मध्य प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह भी आज कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है।

विजय शाह ने ट्वीट किया, ‘‘मैं रविवार शाम को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया हूं और इंदौर के एक अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं।’’

यह भी पढ़े | Hindi Diwas 2020: हिंदी दिवस विशेष पर जानें हिंदी से जुड़ी खास बातें.

मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में सात, भोपाल, शहडोल एवं सागर में तीन-तीन, ग्वालियर,जबलपुर, बैतूल, टीकमगढ़ एवं गुना में दो-दो और उज्जैन, रतलाम, धार, नरसिंहपुर, सतना, छतरपुर, छिंदवाड़ा एवं अनूपपुर में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 458 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 324, उज्जैन में 84, सागर में 72, जबलपुर में 110, ग्वालियर में 83, बुरहानपुर में 25, खंडवा में 26, रतलाम 30, विदिशा में 27 एवं खरगोन में 33 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 351 नये मरीज इंदौर जिले में सामने आये हैं, जबकि भोपाल में 242, ग्वालियर में 156 एवं जबलपुर में 196 नये मामले सामने आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 88,247 संक्रमितों में से अब तक 65,998 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 20,487 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि रविवार को 1,600 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 6,487 निषिद्ध क्षेत्र हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2020 09:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).