एजेंसी न्यूज

दिल्ली में कोविड-19 के 224 नये मामले आये सामने, कुल मामले 6,542 हुए

ये नये मामले आठ मई को शाम चार बजे से लेकर आधी रात के हैं।

दिल्ली में कोविड-19 के 224 नये मामले आये सामने, कुल मामले 6,542 हुए
जमात

नयी दिल्ली, नौ मई राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 224 और मामले सामने आए जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 6,542 हो गयी है। दिल्ली सरकार ने शनिवार को यह जानकारी दी।

ये नये मामले आठ मई को शाम चार बजे से लेकर आधी रात के हैं।

वैसे इस दौरान इस वायरस से किसी की मौत नहीं हुई। दिल्ली में अब तक कोविड-19 से 68 मरीजों की जान जा चुकी है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में 4,454 मरीज अब भी अस्पतालों में भर्ती हैं जबकि 2020 मरीज स्वस्थ हो गये हैं।

दिल्ली सरकार ने सरकारी, स्वायत्त संस्थाओं, निगमों तथा स्थानीय संस्थाओं के कोविड-19 से संक्रमित अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों को तीन निर्दिष्ट होटल परिसरों में उपचार/पृथक-वास सुविधा देने संबंधी एक आदेश जारी किया।

इन परिसरों में राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल कोविड संबंधी स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं प्रदान करेगा।

कोविड जांच केंद्रों में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रतिनिधियों को नियुक्त करने संबंधी आदेश भी जारी किया गया। वे मरीजों और चिकित्साकर्मियों की शिकायतों का निवारण करेंगे।

एक अन्य आदेश में आईसीएमआर द्वारा अधिकृत प्रयोगशालाओं को अनुपालन रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है जिसमें यह बताने के लिए कहा गया है कि कोविड-19 की कोई भी रिपोर्ट 24 घंटे से अधिक समय तक लंबित नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2020 09:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).