एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 222 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 222 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,634 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।

देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 222 नए मामले

ईटानगर, सात मई अरुणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 222 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,634 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।

कैपिटल कॉम्पलेक्स क्षेत्र में सर्वाधिक 62 मामले सामने आए। वहीं, लोअर दिबांग वैली में 26 और नामसई में 19 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,858 हो गयी है जबकि 17,717 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

अरुणाचल प्रदेश के निगरानी अधिकारी लोबसांग जम्पा ने बताया कि इस महामारी के कारण राज्य में अब तक 59 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं, अब तक 4,74,314 नमूनों की कोरोना जांच की गयी है।

राजधानी ईटानगर क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए एक मई से रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू है।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डिमोंग पाडुंग ने बताया कि अब तक 2,75,639 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2021 12:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).