देश की खबरें | केरल में सामने आये कोरोना वायरस संक्रमण के 22,182 नए मामले, 178 और मरीजों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 22,182 नए मामले सामने आए तथा महामारी से 178 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही कुल मामले बढ़कर 44,46,228 हो गए और मृतकों की संख्या 23,165 पर पहुंच गई।
तिरुवनंतपुरम, 16 सितंबर केरल में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 22,182 नए मामले सामने आए तथा महामारी से 178 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही कुल मामले बढ़कर 44,46,228 हो गए और मृतकों की संख्या 23,165 पर पहुंच गई।
सरकार की एक विज्ञप्ति के अनुसार, पिछले एक दिन में 26,563 मरीज ठीक हुए। अब तक कोविड-19 के 42,36,309 रोगी संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। राज्य में फिलहाल 1,86,190 मरीज उपचाराधीन हैं।
विज्ञप्ति के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1,21,486 नमूनों की जांच की गई लेकिन लगातार दूसरे दिन संक्रमण की दर नहीं बताई गई।
पिछले एक दिन में 1,21,486 नमूनों की जांच के बाद जो 22,182 नए मामले सामने आये उससे पता चलता है कि संक्रमण की दर 18.25 प्रतिशत है।
चौदह जिलों में त्रिशूर में सबसे अधिक 3252, एर्नाकुलम में 2901, तिरुवनंतपुरम में 2135, मलप्पुरम में 2061, कोझिकोड में 1792, पलक्कड़ में 1613, कोल्लम में 1520, अलपुझा में 1442, कन्नूर में 1246, कोट्टायम में 1212, पथनमथिट्टा में 1015 और इडुक्की जिले में 973 नये मामले सामने आये।
राज्य में अभी 5,54,807 लोग निगरानी में हैं जिसमें से 5,27,791 लोग घर पर या संस्थागत पृथकवास में हैं जबकि 27,016 अस्पताल में हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2021 07:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

