एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हथौडे़ से एक व्यक्ति की हत्या करने के मामले में 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिणी दिल्ली के टिगरी इलाके में कथित रूप से एक व्यक्ति की सिर पर हथौड़े मार-मारकर हत्या करने के मामले में 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | हथौडे़ से एक व्यक्ति की हत्या करने के मामले में 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 11 जनवरी दक्षिणी दिल्ली के टिगरी इलाके में कथित रूप से एक व्यक्ति की सिर पर हथौड़े मार-मारकर हत्या करने के मामले में 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आरोपी गोविंद की पीड़ित राहुल (32) से मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोपी ने बदला लेने के लिये पीड़ित की हत्या कर दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना रविवार दोपहर हुई जब राहुल अपने कुछ दोस्तों के साथ पार्क में बैठा हुआ था। गोविंद हथौड़ा लेकर वहां आया और उसके सिर पर कई वार कर दिए है।

उन्होंने कहा कि पीड़ित को बतरा अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान पता चला कि राहुल हत्या,लूट और चोरी समेत पांच-छह मामलों में शामिल था। उसके तीन भाइयों को भी इलाके में ''बुरे चरित्र'' वाला घोषित किया जा चुका था।

उन्होंने कहा कि एक महीने पहले राहुल और गोविंद के बीच मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। रंजिश के चलते गोविंद ने राहुल की हत्या कर दी।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा कि मृतक और आरोपी को अच्छी तरह जानने वाले गवाह संजय के बयानों के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। गोविंद को गिरफ्तार किया जा चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2021 08:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).