एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ओडिशा में घर से भागी नाबालिग लड़की से 22 दिनों तक हुआ सामूहिक बलात्कार :पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. माता-पिता के साथ कहासुनी होने पर घर से भागी 17 वर्षीय एक लड़की से ओडिशा के कटक में स्थित एक पोल्ट्री फार्म में 22 दिनों तक कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | ओडिशा में घर से भागी नाबालिग लड़की से 22 दिनों तक हुआ सामूहिक बलात्कार :पुलिस
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कटक(ओडिशा), 14 अक्टूबर माता-पिता के साथ कहासुनी होने पर घर से भागी 17 वर्षीय एक लड़की से ओडिशा के कटक में स्थित एक पोल्ट्री फार्म में 22 दिनों तक कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पड़ोसी जगतसिंहपुर जिले की रहने वाली लड़की पिछले महीने अपने माता-पिता से कहासुनी होने बाद घर से भाग गई थी।

यह भी पढ़े | कोरोना के दिल्ली में आज 3,324 नए केस मिले, 44 की मौत: 14 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

लड़की ने जिला बाल कल्याण समिति को बताया कि जब वह घर लौटने के लिये कटक में ओएमपी स्कवायर पर बस में सवार होने के लिये खड़ी थी, तभी एक व्यक्ति ने उसे अपनी मोटरसाइकिल से घर पहुंचाने की पेशकश की।

पीड़िता ने बताया कि वह व्यक्ति उसे घर पहुंचाने के बजाय चौलीगंज पुलिस थाना क्षेत्र के गतीरौतपटना गांव स्थित पोल्ट्री फार्म ले गया। जहां उसे 22 दिनों तक बंधक बना कर रखा गया।

यह भी पढ़े | Telangana and Andhra Pradesh Rains: पीएम मोदी ने भारी बारिश से प्रभावित तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से की बात. दिया हरसंभव मदद का भरोसा.

लड़की ने बताया कि फार्म में दो लोगों ने उससे बार-बार बलात्कार किया।

अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों ने जब पुलिस को परिसर में कुछ संदिग्ध गतिविधि होने की सूचना दी, तब वहां छापा मारा गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और दूसरे आरोपी को पकड़ने की कोशिशें जारी है।

कटक शहर के पुलिस उपायुक्त प्रतीक सिंह ने बताया, ‘‘आरोपी के फरार दोस्त को पकड़ने के लिये एक पुलिस टीम गठित की गई है। ’’

उन्होंने बताया कि पीड़िता को जिला बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे एक अनाथालय भेज दिया गया।

घटना के सिलसिले में बलात्कार और सामूहिक बलात्कार का एक मामला दर्ज किया गया है।

इस घटना को लेकर राज्य में विपक्षी भाजपा और कांग्रेस ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक नीत बीजद सरकार पर हमला बोला।

भाजपा के प्रदेश महासचिव लेखश्री सामंतसिंघर ने नवीन पटनायक सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में नाकाम रहने का आरोप लगाया।

कांग्रेस प्रवक्ता निशिकांत मिश्रा ने कहा कि सामूहिक बलात्कार की घटना से यह प्रदर्शित होता है कि राज्य में महिलाएं कहीं से भी सुरक्षित नहीं हैं।

उन्होंने पीड़िता के परिवार के लिये 25 लाख रुपये की सहायता राशि की मांग करते हुए घटना की अपराध शाखा से जांच कराने की मांग की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2020 09:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).