देश की खबरें | मुंबई के एक स्कूल में 22 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण मुंबई के एक बोर्डिंग स्कूल के 22 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से चार की आयु 12 वर्ष से कम है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 26 अगस्त दक्षिण मुंबई के एक बोर्डिंग स्कूल के 22 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से चार की आयु 12 वर्ष से कम है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, ''सभी की तबीयत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। उनमें से कोई भी ऑक्सीजन सपोर्ट पर नहीं है।''

उन्होंने कहा कि 12 साल से कम उम्र के चार छात्रों को नगर निगम द्वारा संचालित नायर अस्पताल के बाल रोग वार्ड में भर्ती कराया गया है।

अधिकारी ने कहा कि शेष छात्रों में से 12 की आयु 12 से 18 साल के बीच है। जबकि छह छात्रों की उम्र 18 साल से अधिक है। उन सभी को रिचर्डसन एंड क्रूडस कंपनी के परिसर में कोविड देखभाल केंद्र में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा कि बीएमसी ने डोंगरी इलाके में स्थित स्कूल के कुछ छात्रों में कोविड-19 जैसे लक्षण पाए जाने के बाद 24 अगस्त को उनकी आरटी-पीसीआर जांच कराई थी। कुल 95 में से 22 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।

एक और अधिकारी ने कहा, ‘’स्कूल के भवन को अब सील कर दिया गया है।’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी