देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 22 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 16,437 हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश में चार सैन्य कर्मियों समेत 22 और लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। नये मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 16,437 हो गयी है।
ईटानगर, नौ दिसंबर अरुणाचल प्रदेश में चार सैन्य कर्मियों समेत 22 और लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। नये मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 16,437 हो गयी है।
राज्य के निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. लोबसांग जाम्पा ने बुधवार को बताया कि कैपिटल कॉम्पलेक्स क्षेत्र से छह मामले आए। ईस्ट सियांग और वेस्ट सियांग से चार-चार मामले आए। अपर सियांग और तिरप में दो-दो मामलों की पुष्टि हुई। इसके अलावा सियांग, चांगलांग, पक्के, केसांग और लोहित जिलों से एक-एक मामला आया।
यह भी पढ़े | क्रिकेटर पार्थिव पटेल ने की अपने रिटायरमेंट की घोषणा: 9 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
एसएसओ ने बताया कि रैपिड एंटीजन विधि से 16 मामलों की पुष्टि हुई जबकि ट्रूनेट जांच से चार मामलों और आरटी-पीसीआर जांच से दो मामलों की पुष्टि हुई।
उन्होंने बताया कि राज्य में 692 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि अब तक 55 मरीजों की मौत हो चुकी है। राज्य में 37 और मरीजों के ठीक हो जाने से अब तक 15,690 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
यह भी पढ़े | सामाजिक कार्यकर्ता तृप्ति देसाई के शिरडी में प्रवेश पर 11 दिसंबर तक रोक.
अधिकारी ने बताया कि राज्य में ठीक होने की दर 95.45 प्रतिशत है। संक्रमण दर 4.55 प्रतिशत और मृत्यु दर 0.33 प्रतिशत है।
कैपिटल कॉम्पलेक्स क्षेत्र में ईटानगर, नाहरलगुन, निरजुली और बंदरदेवा क्षेत्र आते हैं। इस इलाके में सबसे ज्यादा 530 मरीजों का उपचार चल रहा है।
राज्य में मंगलवार को कोविड-19 की 649 जांच समेत अब तक 365,935 नमूनों की जांच हो चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2020 11:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

