एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | 22 मई : समाज सुधारक राजा राममोहन राय का जन्म

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इतिहास में 22 मई के दिन के आगे बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं। इस दिन राजा राममोहन राय का जन्म हुआ था, जिन्हें आधुनिक भारत का निर्माता भी कहा जाता है। उन्होंने सती प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और ताउम्र महिलाओं के अधिकारों की पैरवी की।

देश की खबरें | 22 मई : समाज सुधारक राजा राममोहन राय का जन्म

नयी दिल्ली, 22 मई इतिहास में 22 मई के दिन के आगे बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं। इस दिन राजा राममोहन राय का जन्म हुआ था, जिन्हें आधुनिक भारत का निर्माता भी कहा जाता है। उन्होंने सती प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और ताउम्र महिलाओं के अधिकारों की पैरवी की।

देश दुनिया के इतिहास में 22 मई की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1545 : एक विस्फोट में शेर शाह सूरी की मौत। 1540 में शेरशाह ने मुगल साम्राज्य को अपने हाथों में लिया था।

1772 : राजा राममोहन राय का जन्म। उन्हें भारतीय पुनर्जागरण का अग्रदूत और आधुनिक भारत का जनक कहा जाता है।

1915 : प्रथम विश्व युद्ध के दौरान इटली ने आस्ट्रिया, हंगरी तथा जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1936 : लार्ड ब्रेबॉर्न ने बम्बई (अब मुंबई) में ब्रेबॉर्न स्टेडियम की नींव रखी। यह देश का पहला स्टेडियम था।

1960 : चिली के दक्षिणी तट पर आए सबसे बड़े भूकंपों में से एक में 5,700 लोगों की मौत हो गई और इससे समुद्र में उठी उग्र लहरों ने सुदूर प्रशांत इलाकों जैसे जापान और हवाई तक में तबाही मचाई।

1963 : भारत के पहले ग्लाइडर रोहिणी ने उड़ान भरी।

1972 : पाकिस्तान द्वारा राष्ट्रमंडल की सदस्यता से त्यागपत्र।

1972 : अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड एम निक्सन मास्को पहुंचे। यह एक अमेरिकी राष्ट्रपति की सोवियत संघ की पहली यात्रा थी।

1988 : भारत ने स्वदेश में ही विकसित अन्तरमहाद्वीपीय बालिस्टिक प्रक्षेपास्त्र अग्नि का सफल परीक्षण किया।

1990 : उत्तरी एवं दक्षिणी यमन के विलय के साथ संयुक्त यमन गणराज्य का उदय।

2003 : अल्जीरिया में आये विनाशकारी भूकम्प में दो हज़ार से अधिक लोग मारे गये।

2008 : संयुक्त राष्ट्र संघ की 47 सदस्यीय मानवाधिकार समिति में पाकिस्तान को शामिल किया गया।

2020 : देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या 3,583 पर पहुंची। संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,18,447 हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2022 11:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).