पृथक-वास केंद्र से 22 मजदूर भागे
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आंध्रप्रदेश से 47 मजदूर पिछले दिनों दंतेवाड़ा जिले में पहुंचे थे। उन्हें घर भेजे जाने से पहले अरनपुर थाना क्षेत्र में स्थित इस केंद्र में रखा गया है।
दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने शुक्रवार को बताया कि जिले में बृहस्पतिवार देर शाम अरनपुर थाना क्षेत्र स्थित पृथक-वास केंद्र से 22 मजूदर भाग गए। सभी मजदूर आंध्रप्रदेश से यहां आए थे। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आंध्रप्रदेश से 47 मजदूर पिछले दिनों दंतेवाड़ा जिले में पहुंचे थे। उन्हें घर भेजे जाने से पहले अरनपुर थाना क्षेत्र में स्थित इस केंद्र में रखा गया है।
उन्होंने बताया कि जिले के नहदी गांव के निवासी 22 मजदूर बृहस्पतिवार देर शाम केंद्र से भाग गए।
अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह सभी 22 मजदूरों की चिकित्सकीय जांच की गई थी। किसी में भी कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए गए थे।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद गांव के सरपंच और पंचायत सचिव को सूचना दे दी गई थी, लेकिन मजदूर अभी तक गांव नहीं पहुंचे हैं।
छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के किसी भी जिले में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।
राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 59 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 38 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि 21 मरीजों का रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज किया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2020 12:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

