एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | सैमसन के आक्रामक अर्धशतक से राजस्थान रॉयल्स के छह विकेट पर 210 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कप्तान संजू सैमसन ने मोर्चे से अगुवाई करते हुए 27 गेंद में 55 रन बनाये जिसकी मदद से सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में मंगलवार को छह विकेट पर 210 रन बनाये ।

खेल की खबरें | सैमसन के आक्रामक अर्धशतक से राजस्थान रॉयल्स के छह विकेट पर 210 रन

पुणे, 29 मार्च कप्तान संजू सैमसन ने मोर्चे से अगुवाई करते हुए 27 गेंद में 55 रन बनाये जिसकी मदद से सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में मंगलवार को छह विकेट पर 210 रन बनाये ।

सैमसन और देवदत्त पडिक्कल ने तीसरे विकेट के लिये 41 गेंद में 73 रन बनाये जिसमें पडिक्कल ने 29 गेंद में चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 41 रन जोड़े ।

सैमसन ने अपनी पारी में पांच छक्के और तीन चौके लगाये । वहीं आखिरी ओवरों में शिमरोन हेटमायेर ने सिर्फ 13 गेंद में तीन छक्कों की मदद से 32 रन बनाकर रॉयल्स को 200 रन के पार पहुंचाया ।

पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर को उस समय जीवनदान मिला जब उन्होंने खाता भी नहीं खोला था चूंकि गेंद नोबॉल थी । बटलर (35) और यशस्वी जायसवाल (20) ने 58 रन की साझेदारी करके टीम को अच्छी शुरूआत दी । बटलर ने उमरान मलिक को चौथे ओवर में दो चौके और दो छक्के लगाये और इस ओवर में 21 रन बने ।

दोनों सलामी बल्लेबाजों ने इसके बाद वाशिंगटन सुंदर को एक एक छक्का लगाया । रॉयल्स के पांच ओवर में बिना किसी नुकसान के 52 रन बन गए ।

जायसवाल सातवें ओवर में रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर एडेन मार्कराम को कैच देकर लौटे । वहीं बटलर नौवें ओवर में अपना विकेट गंवा बैठे ।

सैमसन ने आते ही अपने तेवर जाहिर कर दिये और शुरूआत चौके छक्के से की । उन्होंने सनराइजर्स के किसी गेंदबाज को नहीं बख्शा । वहीं पडिक्कल ने भी 12वें ओवर में टी नटराजन को छक्का जड़कर अपने हाथ खोले । सैमसन ने सुंदर को 16वें ओवर में लगातार दो छक्के लगाये ।

सनराइजर्स ने पडिक्कल और सैमसन के विकेट एक के बाद एक ले लिये लेकिन हेटमायेर ने तेजी से रन बनाने का सिलसिला जारी रखा । आखिरी दस ओवर में रॉयल्स ने 123 रन बनाये ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2022 10:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).