जरुरी जानकारी | भारत में 73.2 अरब अमरीकी डॉलर के 21 यूनिकॉर्न: राजदूत संधू
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने सोमवार को कहा भारत इस समय दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है और यहां 73.2 अरब अमेरिकी डॉलर के 21 यूनिकॉर्न हैं।
वाशिंगटन, छह जनवरी अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने सोमवार को कहा भारत इस समय दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है और यहां 73.2 अरब अमेरिकी डॉलर के 21 यूनिकॉर्न हैं।
उन्होंने उम्मीद जताई है कि 2022 तक 50 से अधिक स्टार्टअप यूनिकॉर्न क्लब में शामिल हो सकते हैं। यूनिकॉर्न ऐसी स्टार्टअप कंपनियों को कहते हैं, जिनकी कीमत एक अरब डॉलर से अधिक होती है।
संधू ने कहा, ‘‘भारत में उद्यमशीलता तेजी से बढ़ी है। भारत 2020 में शीर्ष 50 नवोन्मेषी अर्थव्यवस्थाओं में एक था।’’
उन्होंने कहा, ‘‘आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है और 73.2 अरब कीमत वाले 21 यूनिकॉर्न का घर है। कुछ अनुमानों के अनुसार 2022 तक 50 से ज्यादा 'सूनिकॉर्न' स्टार्टअप यूनिकॉर्न क्लब में शामिल हो सकते हैं।’’
सूनिकॉर्न ऐसे स्टार्टअप को कहते हैं, जिनमें यूनिकॉर्न बनने की क्षमता होती है।
संधू भारतीय राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2020 के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम का सह-प्रायोजक भारतीय दूतावास था। कार्यक्रम का आयोजन उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) और अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी मंच के सहयोग से किया गया था।
संधू ने कहा कि एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार भारतीय स्टार्टअप ने इस साल दिसंबर के मध्य तक 9.3 अरब अमरीकी डॉलर जुटाए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)