विदेश की खबरें | दक्षिणी ब्राजील में तूफान से 21 लोगों की मौत, 1600 से अधिक विस्थापित
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

रियो ग्रांडे डो सुल के गवर्नर एडुआर्डो लेइट ने कहा कि तूफान से राज्य में मरने वालों की संख्या सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि लगभग 60 शहर तूफान से प्रभावित हैं, जिसे एक अतिरिक्त उष्णकटिबंधीय चक्रवात की श्रेणी में रखा गया है।

लेइट ने कहा कि लगभग 50,000 की आबादी वाले शहर मुकुम में एक मकान में रह रहे 15 लोगों की मौत हो गई।

रियो ग्रांडे डो सुल राज्य की सरकार ने कहा कि तूफान के कारण सोमवार रात से लेकर अब तक 1,650 लोग बेघर हुए हैं।

टीवी फुटेज में दिखाया गया है कि नदियां उफान पर हैं और परिवार अपने-अपने घरों की छत से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

गवर्नर ने कहा कि मृतकों में एक महिला बचावकर्ता भी शामिल है, जो लोगों को बचाने की कोशिश करने के दौरान बह गई थी।

लेइट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से कहा, ‘‘मुझे ताक्वारी नदी पर बचाव के प्रयास में जुटी एक महिला की मौत पर अफसोस है। तार टूट जाने के कारण महिला और एक बचावकर्ता नदी में गिर गए। दुर्भाग्य से महिला बच नहीं पाई, जबकि दूसरा बचावकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया।”

रियो ग्रांडे डो सुल जून में एक और और उष्णकटिबंधीय चक्रवात की चपेट में आया था, जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई थी और 40 शहरों में संपत्ति को गंभीर नुकसान पहुंचा था। इनमें से कई शहर राज्य की राजधानी पोर्टो एलेग्रे के आसपास स्थित थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)