देश की खबरें | लद्दाख में कोविड-19 के 21 नये मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लद्दाख में कोविड-19 के 21 नये मामले सामने आने के साथ ही यहां कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22,370 हो गयी । बीते 24 घंटे में संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की तादाद 221 पर ही स्थिर रही। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
लेह, सात जनवरी लद्दाख में कोविड-19 के 21 नये मामले सामने आने के साथ ही यहां कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22,370 हो गयी । बीते 24 घंटे में संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की तादाद 221 पर ही स्थिर रही। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों के मुताबिक, लद्दाख में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 269 हो गयी है, जिनमें से 232 मरीज लेह में और 37 मरीज करगिल में हैं।
अधिकारियों के अनुसार, संक्रमण के 20 नये मामले लेह में सामने आए जबकि एक मामला करगिल जिले में सामने आया।
लद्दाख में अब तक कोविड-19 से 221 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से लेह में 163 और करगिल में 58 मरीज शामिल हैं।
अधिकारियों के मुताबिक, लद्दाख में नौ और मरीज संक्रमण मुक्त हुए और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इन्हें मिला कर केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 21,880 हो गयी।
लद्दाख में बीते 24 घंटे के दौरान 470 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2022 01:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

