एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोरोना से 21 और लोगों की मौत : संक्रमण के 585 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से 21 और लोगों की मौत के साथ ही इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बुधवार को 700 का आंकडा पार कर गयी है । इस दौरान राज्य में इस संक्रमण के 585 नए मामले सामने आए हैं ।

देश की खबरें | कोरोना से 21 और लोगों की मौत : संक्रमण के 585 नए मामले

लखनऊ, एक जुलाई उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से 21 और लोगों की मौत के साथ ही इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बुधवार को 700 का आंकडा पार कर गयी है । इस दौरान राज्य में इस संक्रमण के 585 नए मामले सामने आए हैं ।

अपर मुख्य सचिव :चिकित्सा एवं स्वास्थ्य: अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 से 21 और लोगों की मौत हो गई है । इसके साथ ही इस वायरस से राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 718 हो गई है ।

यह भी पढ़े | SSC CGL 1 Result 2019: सीजीएल टियर 1 परीक्षा के नतीजे घोषित, ssc.nic.in पर देखें परिणाम.

उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटे में मुरादाबाद और मेरठ में तीन-तीन, आगरा और लखनऊ में दो-दो तथा गाजियाबाद, कानपुर नगर, बाराबंकी, बुलंदशहर, प्रयागराज, मुजफ्फरनगर, कौशाम्बी, बलिया, जालौन, झांसी और चंदौली एक-एक व्यक्ति की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत हुई है।

प्रसाद ने बताया कि सबसे अधिक 89 मौतें आगरा में हुई हैं । मेरठ में 87, गाजियाबाद में 56, कानपुर नगर में 51, फिरोजाबाद में 25, मुरादाबाद एवं अलीगढ में 23-23, लखनऊ एवं गौतम बुद्ध नगर में 22-22, बुलंदशहर में 21, वाराणसी में 20 और झांसी में 19 लोगों की मौत कोविड—19 की वजह से हुई ।

यह भी पढ़े | कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर महाराष्ट्र सरकार का फैसला, कोविड-19 रोगियों के लिए निजी एम्बुलेंस की लेगी सेवा.

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के कुल 585 नए मामले सामने आए हैं । प्रदेश में इस वक्त उपचाराधीन मामलों की कुल संख्या 6709 है । राज्य में अब तक 16629 लोग कोविड-19 को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं । प्रदेश में अब ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत 69.12 हो गया है ।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि मंगलवार को उत्तर प्रदेश ने वायरस टेस्टिंग के मामले में एक और प्रतिमान स्थापित किया । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 30 जून तक टेस्टिंग क्षमता 25000 प्रतिदिन करने का लक्ष्य रखा था, जिसे प्राप्त कर लिया गया है ।

उन्होंने बताया कि बुधवार को प्रदेश में 26489 नमूनों की जांच की गई और अब तक कुल 758915 नमूने जांचे जा चुके हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2020 10:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).