विदेश की खबरें | यूनान के अपतटीय क्षेत्र में दो नौकाओं के डूबने से 21 प्रवासियों की मौत
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ये दोनों हादसे अलग अलग क्षेत्रों में हुए हैं। घातक घटनाओं की वजह से यूनान और उसके पड़ोसी तुर्कीए के बीच तनाव बढ़ गया है। उनका प्रवासियों और समुद्री सीमा को लेकर विवाद चल रहा है।

पूर्वी द्वीप लेसबोस में तटरक्षकों ने बताया कि करीब 40 लोगों को ले जा रही नौका के डूबने के बाद 16 अफ्रीकी युवतियों और एक युवक के शव बरामद किए गए हैं।

तटरक्षक के प्रवक्ता निकोस कोक्कालास ने बताया कि 10 महिलाओं को बचा लिया गया है जबकि माना जाता है कि 13 अन्य लापता हैं।

वहीं दूसरी घटना पश्चिमी द्वीप किथिरा में हुई है जहां एक नौका चट्टान में फंस गई और डूब गई।

अधिकारियों ने बताया कि चार प्रवासियों के शवों को देखा गया है। उन्होंने कहा कि शवों को बरामद करने के बाद ही मृतकों की संख्या दर्ज की जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि ईरान, इराक और अफगानिस्तान के 80 लोगों को बचाया गया है जबकि लापता 11 लोगों की तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)