एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | गाजा में विस्थापितों के शिविर पर इजराइल के हमलों में 21 लोगों की मौत : अस्पताल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इजराइल की सेना ने कहा कि उसने क्षेत्र में ‘‘आतंकवादी गतिविधियों में शामिल’’ शीर्ष हमास आतंकवादियों को निशाना बनाया। हालांकि इजराइल की सेना ने कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी और कहा कि उसने इस बात की पूरी सावधानी बरती कि हमले में नागरिक हताहत नहीं हों।

विदेश की खबरें | गाजा में विस्थापितों के शिविर पर इजराइल के हमलों में 21 लोगों की मौत : अस्पताल
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इजराइल की सेना ने कहा कि उसने क्षेत्र में ‘‘आतंकवादी गतिविधियों में शामिल’’ शीर्ष हमास आतंकवादियों को निशाना बनाया। हालांकि इजराइल की सेना ने कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी और कहा कि उसने इस बात की पूरी सावधानी बरती कि हमले में नागरिक हताहत नहीं हों।

मुवासी तंबू शिविर पर हमला बुधवार को गाजा पट्टी में हुए कई घातक हमलों में से एक था। फलस्तीनी चिकित्सकों के अनुसार, मध्य गाजा में इजराइली हमले में कम से कम 10 और लोग मारे गए, जिनमें चार बच्चे भी शामिल हैं।

हमास के अक्टूबर 2023 के हमले के बाद करीब 14 महीनों से जारी गाजा में इजराइल के विनाशकारी युद्ध के खत्म होने के कोई संकेत नहीं हैं। हमास ने अब भी कई इजराइली नागरिकों को बंधक बना रखा है और गाजा की अधिकांश आबादी विस्थापित हो चुकी है और जीवित रहने के लिए अंतरराष्ट्रीय खाद्य सहायता पर निर्भर है।

दक्षिणी शहर खान यूनिस में नासेर अस्पताल के निदेशक आतिफ अल-हौत के अनुसार, मुवासी में बुधवार को हुए हमले में कम से कम 28 लोग घायल हो गए। मुवासी में सार्वजनिक सेवाएं बहुत कम हैं और जहां लाखों विस्थापित लोग रहते हैं।

अस्पताल में मौजूद ‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) के एक पत्रकार ने कम से कम 15 शव देखे।

हमले के कुछ ही समय बाद अल-अवदा अस्पताल ने कहा कि नुसेरात शरणार्थी शिविर में एक आवासीय ब्लॉक पर हुए हमले में दो लोग मारे गए और 38 घायल हो गए।

सेना ने हमले पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन कहा कि मध्य गाजा में पहले किए गए हमलों में ‘‘आतंकवादी ठिकानों’’ को निशाना बनाया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2024 12:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).