देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 205 नए मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 205 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में मंगलवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 11,49,871 हो गई है।
रायपुर, 22 फरवरी छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 205 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में मंगलवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 11,49,871 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आज 71 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 425 लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की।
राज्य में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई।
अधिकारियों ने बताया कि आज संक्रमण के 205 नए मामले आए हैं जिनमें रायपुर के 31 मरीज शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 11,49,871 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 11,33,253 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं।
राज्य में 2596 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 14,022 लोगों की मौत हो चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2022 01:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

