एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 204 नये मामले जिनमें 33 केंद्रीय बलो के जवान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर में शनिवार को कोविड-19 के 204 नये मामले सामने आए जिनमें केंद्रीय बलों के 33 जवान भी शामिल हैं। इसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,966 हो गई है।

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 204 नये मामले जिनमें 33 केंद्रीय बलो के जवान

श्रीनगर, 27 जून जम्मू-कश्मीर में शनिवार को कोविड-19 के 204 नये मामले सामने आए जिनमें केंद्रीय बलों के 33 जवान भी शामिल हैं। इसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,966 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि नये मामलों में 191 मामले कश्मीर घाटी के हैं जबकि 13 संक्रमित जम्मू क्षेत्र के हैं।

यह भी पढ़े | राजस्थान में आज COVID-19 के 284 नए मामले सामने आए, 11 की मौत : 27 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 31 जवानों और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवानों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

उन्होंने बताया कि उत्तरी कश्मीर के बारमूला जिले में सबसे अधिक 52 नये मामले सामने आए जबकि श्रीनगर में 49 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़े | कोविड-19 मरीजों को वीडियो कॉल की सुविधा देगा जीटीबी अस्पताल.

अधिकारियों ने बताया कि कठुआ, डोडा और रियासी जिले में कोरोना वायरस से संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

उन्होंने बताया कि नये मामले के आने के बाद जम्मू-कश्मीर में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,966 हो गई है जिनमें से 5,457 मरीज कश्मीर में हैं जबकि 1,509 संक्रमित जम्मू क्षेत्र के रहने वाले हैं।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में 2,648 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 93 लोगों की मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि अबतक 4,225 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2020 09:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).