एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 2017 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में सोमवार को कोविड-19 के 2017 नए मामले आए। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 47,280 हो गई है।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 2017 नए मामले
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रायपुर, सात सितंबर छत्तीसगढ़ में सोमवार को कोविड-19 के 2017 नए मामले आए। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 47,280 हो गई है।

राज्य में सोमवार को 979 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। वहीं संक्रमण से 15 लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़े | UNESCO World Heritage List: यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल होगा जम्मू-कश्मीर का मुगल गार्डन, प्रशासन तैयार कर रहा डोजियर.

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि संक्रमण के 2017 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 654, दुर्ग से 197, राजनांदगांव से 190, बिलासपुर से 173, जांजगीर-चांपा से 110, रायगढ़ से 82, कोरबा से 72, सरगुजा से 48, सूजरपुर से 46, सुकमा से 44, धमतरी से 43, बलौदाबाजार से 40, बालोद से 39 मामले आए।

उन्होंने बताया कि कोरिया व बीजापुर 36-38, महासमुंद से 35, गरियाबंद से 33, बलरामपुर से 27, मुंगेली से 19, कांकेर से 17, कबीरधाम और नारायणपुर से 15-15, दंतेवाड़ा से 10, बस्तर और कोण्डागांव नौ-नौ, जशपुर से सात, बेमेतरा से तीन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से दो तथा अन्य राज्य से छह मामले सामने आए हैं।

यह भी पढ़े | शिवपाल यादव का तंज, कहा- मोदी और योगी सरकार से कोई उम्मीद न रखे, अपनी सुरक्षा स्वयं करे.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम भी संक्रमित हो गए हैं। मरकाम ने ट्वीट कर संक्रमित होने की जानकारी दी है।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 6,81,978 नमूनों की जांच की गई है। इनमें 47,280 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

राज्य में 22,177 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं तथा 24,708 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से 395 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 16,866 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 207 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2020 12:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).