COVID-19: देश में संक्रमण के 20,038 नए मामले, 47 और लोगों की मौत
भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 20,038 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,37,10,027 हो गई. वहीं, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,39,073 पर पहुंच गई है.
नयी दिल्ली, 15 जुलाई : भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 20,038 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,37,10,027 हो गई. वहीं, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,39,073 पर पहुंच गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 47 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,25,604 हो गई. देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,39,073 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.32 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,997 की बढ़ोतरी हुई है. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.48 प्रतिशत है.
आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 4.44 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 4.30 प्रतिशत है. देश में अभी तक कुल 4,30,45,350 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है. वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 199.47 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं. गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. यह भी पढ़ें : Sensex Update: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 339.81 अंक चढ़ा, निफ्टी 16,011 पर आया
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 25 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे.
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के 47 मामले सामने आए. इनमें से केरल में 20, पश्चिम बंगाल में पांच, महाराष्ट्र में चार, पंजाब में तीन, असम, बिहार, हरियाण तथा उत्तराखंड में दो-दो और दिल्ली, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, नगालैंड तथा सिक्किम में एक-एक मरीजों की जान गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2022 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

