देश की खबरें | टीएससीएल से 20,000 लीटर स्पिरिट चोरी मामला: अदालत ने गिरफ्तार आरोपी की जमानत याचिका खारिज की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल उच्च न्यायालय ने मध्यप्रदेश से यहां त्रावणकोर शुगर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड (टीएससीएल) लाए जा रहे 20,386 लीटर स्पिरिट की चोरी के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी की जमानत याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी कि उसके खिलाफ लगाए गए आरोप बहुत गंभीर हैं।

कोच्चि (केरल), तीन अगस्त केरल उच्च न्यायालय ने मध्यप्रदेश से यहां त्रावणकोर शुगर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड (टीएससीएल) लाए जा रहे 20,386 लीटर स्पिरिट की चोरी के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी की जमानत याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी कि उसके खिलाफ लगाए गए आरोप बहुत गंभीर हैं।

अदालत ने आरोपी की याचिका खारिज करते हुए कहा कि उसके खिलाफ आरोपों की गंभीर प्रकृति को देखते हुए अदालत इस बात को लेकर ‘‘आश्वस्त नहीं है’’ कि जब ‘‘जांच अभी प्रारंभिक चरण’’ में है, तब आरोपी को जमानत पर रिहा किया जा सकता है।

अदालत ने यह भी कहा कि आरोपी हिरासत में कोविड-19 से संक्रमित पाया गया था और इसलिए उससे पूछताछ नहीं हो सकी। उसने कहा, ‘‘इन तथ्यों को देखते हुए याचिका पर विचार नहीं किया जा सकता और इसे खारिज किया जाता है।’’

अभियोजन पक्ष के अनुसार, आरोपी-याचिकाकर्ता कथित रूप से उन चालकों में से एक था, जिन्होंने मध्य प्रदेश के बरुवा से स्पिरिट को यहां तिरुवल्ला के पास पुलिकेझु स्थित टीएससीएल पहुंचाया था। अभियोजन पक्ष ने आरोप लगाया कि इसकी ढुलाई के दौरान याचिकाकर्ता और अन्य ने टीएससीएल के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से 20,386 लीटर स्पिरिट चोरी किया था।

आरोपी के वकील ने तर्क दिया कि वह एक जुलाई को गिरफ्तारी के बाद से न्यायिक हिरासत में है और उसे अब हिरासत में रखा जाना जरूरी नहीं है क्योंकि वह जांच में सहयोग करने के लिए तैयार है। दूसरी ओर, लोक अभियोजक ने याचिका का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि भले ही मामले में सात आरोपी हैं, लेकिन केवल तीन को गिरफ्तार किया गया है और अन्य अब भी फरार हैं।

अभियोजन पक्ष ने कहा कि इसके अलावा वैज्ञानिक रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है और आरोपी ने पहले भी खुद चार बार कथित तौर पर इसी तरह के अपराध किए हैं और चोरी किए गए स्पिरिट की कीमत का अपना हिस्सा लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\