विदेश की खबरें | स्पेन में दावानल के बीच 2000 लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. आपातकालीन एजेंसियों ने इससे लड़ने के लिए लगभग 1,000 अग्निशमन कर्मियों, सैन्य कर्मियों और सहायक कर्मचारियों को तैनात किया।

आपातकालीन एजेंसियों ने इससे लड़ने के लिए लगभग 1,000 अग्निशमन कर्मियों, सैन्य कर्मियों और सहायक कर्मचारियों को तैनात किया।

अधिकारियों ने अंडालुसिया के शुष्क, पहाड़ी इलाके में मुश्किल परिस्थितियों का सामना किया क्योंकि स्पेन की एईएमईटी मौसम सेवा ने कहा कि देश लू के कगार पर हो सकता है।

तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है और सप्ताहांत में गर्मी और बढ़ने की आशंका है।

अंडालूसियन फॉरेस्ट फायर एक्सटिंक्शन सर्विस, इंफोका ने कहा कि आग ने अब तक 2,150 हेक्टेयर पहाड़ी इलाके को जला दिया है।

अधिकारियों को उम्मीद थी कि बृहस्पतिवार को हवा की दिशा में बदलाव से कर्मचारियों को आग पर काबू पाने में मदद मिलेगी। बुधवार को तेज हवाओं के बीच आग लगने के बाद तीन दमकलकर्मी झुलस गए।

अधिकारियों ने कहा कि मलागा प्रांत के पांच अलग-अलग स्थानों से बुधवार देर रात एहतियात के तौर पर लोगों को निकाला गया और इन लोगों में से ज्यादातर ने अपने रिश्तेदारों या स्थानीय होटलों में शरण लिए हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\