विदेश की खबरें | न्यूयॉर्क में हड़ताल के बाद काम पर न लौटने वाले 2,000 जेल प्रहरियों को नौकरी से निकाला गया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

प्रशासन ने कहा कि हड़ताल को समाप्त घोषित करने के लिए पर्याप्त अधिकारी काम पर वापस आ गए हैं।

कमिश्नर डैनियल मार्टुसेलो ने एक ‘वर्चुअल’ संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘22 दिनों की अवैध हड़ताल के बाद, गवर्नर और मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब हड़ताल समाप्त हो गई है।’’

राज्य और जेल के प्रहरियों की यूनियन ने इस सप्ताहांत हड़ताल समाप्त करने के लिए एक नया समझौता किया, लेकिन यह सोमवार की सुबह तक कम से कम 85 फीसदी कर्मचारियों के काम पर लौटने पर निर्भर था। यह संख्या समझौते को गति देने के लिए आवश्यक 85 फीसदी के लक्ष्य से कम थी।

मार्टुसेलो ने कहा कि राज्य समझौते के ओवरटाइम और कुछ अन्य प्रावधानों का सम्मान करेगा। उन्होंने कहा कि नेशनल गार्ड जेलों में सहायक पद पर रहेंगे, जबकि विभाग अतिरिक्त कर्मचारियों के लिए तेजी से भर्ती अभियान चलाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य भर की जेलों में काम करने के लिए लगभग 10,000 सुरक्षा कर्मचारी उपलब्ध हैं, जबकि हड़ताल से पहले यह संख्या लगभग 13,500 थी।

उन्होंने कहा, ‘‘हड़ताल कर रहे 2,000 से ज़्यादा अधिकारियों को बर्खास्तगी पत्र भेजे गए हैं। जिन अधिकारियों और सार्जेंटों के पास पहले से स्वीकृत चिकित्सा अवकाश नहीं था और जो आज सुबह 6:45 बजे तक वापस नहीं आए, उन्हें तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है।’’

प्रहरियों की यूनियन ‘‘न्यूयॉर्क स्टेट करेक्शनल ऑफिसर्स एंड पुलिस बेनेवोलेंट एसोसिएशन’’ को प्रतिक्रिया के लिए एक ईमेल भेजा गया था।

काम करने की स्थितियों पर असंतोष जताते हुए कई जेल प्रहरियों ने 17 फरवरी को हड़ताल शुरू कर दी, जिससे गवर्नर कैथी होचुल को संचालन बनाए रखने के लिए नेशनल गार्ड सैनिकों को भेजना पड़ा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)