विदेश की खबरें | कराची का 200 साल पुराना हिंदू मंदिर मुस्लिम युवाओं के लिए आजीविका का एक स्रोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के सबसे बड़े महानगर में 200 वर्ष पुराना एक मंदिर न सिर्फ देश के अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के लिए उपासना का एक महत्वपूर्ण स्थल है बल्कि इलाके के युवा एवं उद्यमी मुस्लिमों के लिए आय का एक स्रोत भी है।

कराची, 31 मई पाकिस्तान के सबसे बड़े महानगर में 200 वर्ष पुराना एक मंदिर न सिर्फ देश के अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के लिए उपासना का एक महत्वपूर्ण स्थल है बल्कि इलाके के युवा एवं उद्यमी मुस्लिमों के लिए आय का एक स्रोत भी है।

हिंदू समुदाय के लोग कराची बंदरगाह के पास ‘‘नेटिव जेट्टी’’ पुल पर स्थित श्री लक्ष्मी नाराययण मंदिर में नियमित रूप से और धार्मिक उत्सवों के दौरान पूजा करने आते हैं और इसने स्थानीय मुस्लिम लड़कों के लिए आजीविका का विशेष जरिया पैदा किया है।

यह भी पढ़े | India-Nepal Border Dispute: भारत के साथ सीमा विवाद के बीच नेपाल सरकार ने संसद में संविधान संशोधन विधेयक पेश किया.

यह मंदिर हिंदुओं के लिए महत्त्वपूर्ण है क्योंकि पाकिस्तान हिंदू परिषद के रमेश वंकवानी के मुताबिक यह नदी तट के किनारे अंतिम संस्कार तथा अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए पवित्र जगह मानी जाती है।

नेशनल असेंबली के सदस्य वंकवानी ने कहा, “यह एकमात्र मंदिर है जो कराची में समुद्र तट के किनारे स्थित है।”

यह भी पढ़े | ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने पीएम मोदी को समोसा खिलाने की जताई इच्छा.

सत्तारूढ़ पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के सांसद ने कहा, “यह मंदिर महत्त्वपूर्ण है क्योंकि हम हिंदुओं को पूजा करने के लिए नदी-समुद्र के जल की जरूरत होती है। हम हमारी परंपरा के अनुसार कई चीजों को समुद्र के पानी में प्रवाहित करते हैं।”

एक स्थानीय मुस्लिम युवक, शफीक ने कहा कि मंदिर आने वाले हिंदू पुल के नीचे समुद्र के पानी में कई चीजें प्रवाहित करते हैं जिनमें कीमती चीजें भी शामिल होती हैं और जिसका मतलब है कि स्थानीय लड़के अरब सागर से उसे एकत्र कर अपनी आजीविका कमा सकते हैं।

शफीक (20) और 17 वर्षीय अली के साथ कुछ अन्य युवक नदी में श्रद्धालुओं द्वारा फेंकी गई चीजों को एकत्र करने के लिए समय-समय पर समुद्र में छलांग लगाते हैं और ये सामान जुटाते हैं।

शफीक के मुताबिक, लड़कों को समुद्र के पानी से सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के और अन्य कीमती चीजें मिलती रहती हैं।

यह पूछने पर कि वे इन चीजों का क्या करते हैं, अली ने कहा कि वे उन्हें बेच देते हैं।

हालांकि, उसे इस बात का भी मलाल है कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चलते इस बार लोग मंदिर बहुत कम आ रहे हैं और उनकी आजीविका कठिन हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती: LPG कार्गो 'शिवालिक' मुंद्रा पोर्ट पहुंचा, 46,000 मीट्रिक टन गैस की होगी आपूर्ति

\